कल्याण आश्रम की ओर से विशेष समुदाय के लोगों को कुटमा के बांसटोली गांव मे निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क बाँटी गयी दवाई
बगीचा - कल्याण आश्रम श्रद्धा जागरण की मासिक बैठक बगीचा में आयोजित की गयी।यह मासिक बैठक हर माह 11 तारीख को होता है जिसमे बैगा,पटेल जो कल्याण आश्रम में श्रद्धा रखता है वे लोग बैठक मे शामिल होते हैँ।उक्त बैठक के बाद ग्राम पंचायत कुटमा के बासंटोली मे विशेष समुदाय पहाड़ी कोरवा बस्ती में कल्याण आश्रम के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रांतीय आरोग्य प्रमुख रामधनी राम एवं विकास खंड संगठन मंत्री बनकुल दास के साथ की गयी।उक्त शिविर में पूरे बस्ती के लोग उपस्थित रहे।और सभी उपस्थित बस्तिवासियों के निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई वितरण किया गया।








