हरेली तिहार पर गूंजा हरियाली का संदेश, विशेष पिछड़ी जनजाति आवासीय विद्यालय रूपसेरा में हुआ वृक्षारोपण

हरेली तिहार पर गूंजा हरियाली का संदेश, विशेष पिछड़ी जनजाति आवासीय विद्यालय रूपसेरा में हुआ वृक्षारोपण

हरेली तिहार पर गूंजा हरियाली का संदेश, विशेष पिछड़ी जनजाति आवासीय विद्यालय रूपसेरा में हुआ वृक्षारोपण

सहायक आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बच्चों के साथ किया पौधरोपण, किताब को दोस्त मानकर पढ़ाई करने का दिया संदेश

जशपुर - 12 अगस्त 2026। हरेली तिहार के अवसर पर विशेष पिछड़ी जनजाति आवासीय विद्यालय रूपसेरा में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग जशपुर श्री संजय कुमार सिंह ने विद्यालय के बच्चों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त श्री सिंह ने बच्चों से पढ़ाई को लेकर संवाद किया और उन्हें किताब को अपना दोस्त मानकर नियमित रूप से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक रहने का संदेश दिया।

हरेली तिहार के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री जनक यादव, विकासखंड बगीचा के मंडल संयोजक श्री संतोष कुमार गुप्ता, छात्रावास अधीक्षक श्री धनंजय निराला एवं श्रीमती सुधा कंचन सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।