3100 आशीर्वाद के दीपों से जगमगाया साहीडांड पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर माताओं-बहनों ने भगवामय होकर की दीर्घायु की कामना

3100 आशीर्वाद के दीपों से जगमगाया साहीडांड पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर माताओं-बहनों ने भगवामय होकर की दीर्घायु की कामना

???? 3100 आशीर्वाद के दीपों से जगमगाया साहीडांड

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर माताओं-बहनों ने भगवामय होकर की दीर्घायु की कामना

साहीडांड। बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत साहीडांड स्थित अटल चौक दुर्गा पंडाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस एवं 25 वर्षों के सेवा-संकल्प के अवसर पर 3100 आशीर्वाद के दीप जलाए गए। जिला भाजपा उपाध्यक्ष रीना बरला एवं जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता की मुख्य उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।

माताओं-बहनों ने भगवामय परिधान में उत्साहपूर्वक दीप जलाकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा एवं समर्पण को नमन करते हुए यह दीप प्रज्ज्वलित किए गए हैं।

कार्यक्रम प्रभारी रीना बरला ने प्रधानमंत्री मोदी के सेवा-संकल्प, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष उत्साह के साथ शामिल हुए।