भाजपा मंडल बगीचा की मासिक बैठक संपन्न,,विधायक रायमुनी भगत ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का दिया मंत्र

भाजपा मंडल बगीचा की मासिक बैठक संपन्न,,विधायक रायमुनी भगत ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का दिया मंत्र

भाजपा मंडल बगीचा की मासिक बैठक संपन्न, विधायक रायमुनी भगत ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का दिया मंत्र

बगीचा/साहीडांड। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार बगीचा मंडल की मासिक बैठक यादव भवन बगीचा में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रायमुनी भगत विशेष रूप से शामिल हुईं और संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समन्वय तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए मंडल से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक, मंडल प्रभारी केशव यादव, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला भाजपा महिला उपाध्यक्ष रीना बरला, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम सहित विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर प्रसाद गुप्ता एवं सुभाष गोयल ने भी बैठक को संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं तथा संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।