गारंटी मतलब गारंटी,भाजपा के विष्णुदेव साय सरकार ने किसानों के खाते मे अंतर की राशि होली से पहले डालकर खुशियों से भर दी
बगीचा - विकास खंड बगीचा में आयोजित कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम में पद्म श्री,जिला महामंत्री,जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित जनपद सदस्य एवं पार्षद गण और किसान उपस्थित रहे।उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने होली से पहले किसानों के खाते मे अंतर की राशि भाजपा भाजपा के विष्णुदेव साय सरकार ने किसान का सम्मान बढ़ाया।जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश के किसानों के खाते मे होली से पहले अंतरण की राशि डालकर किसानों के परिवार मे खुशियों से भर दी।श्री गुप्ता ने आगे कहा प्रदेश के विकास एवं विकसित प्रदेश की परिकल्पना भी किसान से ही संभव है। हमारी सरकार का मूल संकल्प है किसानों की मेहनत और पसीने का सम्मान करना ही सर्वोपरी है।आज प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय ने बगीचा ब्लाक के 7162 पंजीकृत धान उत्पादक किसान भाईयों के खातों में कुल रु 38,95,60,718.80 की अंतर राशि का सीधे डीबीटी के माध्यम से अंतरण कर किसानों के चेहरों में मुस्कान ला दिये।श्री गुप्ता ने कहा यह केवल आर्थिक सहायता ही नही बल्कि अन्नदाता के आत्मसम्मान की प्रतिक भी है।वर्षों से किसान जिस सम्मान और अधिकार की अपेक्षा कर रहे थे,वह भाजपा सरकार मे साकार हो रहा है।आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मे सुशासन,पारदर्षिता के साथ हर योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर तक पहुंच रहा है।
पूरे प्रदेश में 25 लाख से अधिक अन्नदाता किसानों को ₹10,000 करोड़ से अधिक की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाना ऐतिहासिक निर्णय है, जो सरकार की प्रतिबद्धता और किसान कल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
उपाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है। किसान समृद्ध होगा तो प्रदेश समृद्ध होगा, और यही सोच लेकर सरकार लगातार कार्य कर रही है।
इस गरिमामय कार्यक्रम में जिला महामंत्री मुकेश शर्मा जी, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर प्रसाद गुप्ता जी, पदम श्री जगेश्वर यादव जी जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश जी, जनपद सदस्य एवं प्रदेश मंत्री ललित नागेश जी, कृषि समिति के सभापति रामवृक्ष भगत जी, तहसीलदार महेश्वर उईके जी, कृषि विस्तार अधिकारी केरकेट्टा जी, मंडी एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बगीचा ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में आए कृषक बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह में उत्साह का वातावरण देखा गया तथा किसानों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
अंत में उपाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि भाजपा संगठन बगीचा जनपद किसानों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा है और आगे भी किसान हितों के लिए निरंतर संघर्ष और सेवा करता रहेगा।








