कृषक उन्नत योजना मंडल मनोरा में मंडल अध्यक्ष महादेवडांड के प्रतीक सिंह जी रहे मुख्यतिथि,कहा किसानों की हितैसी भाजपा सरकार, गारंटी मतलब गारंटी
बगीचा - मनोरा मंडल में आयोजित कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम में महादेवडांड मंडल अध्यक्ष श्री प्रतिक सिंह के मुख्यतिथि एवं श्रीमती शांति बाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मनोरा पंकज कुमार जायसवाल, सोनक्यारी मंडल अध्यक्ष प्रभाकर यादव,पूर्व जनपद सदस्य गोविंद भगत,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवलाल भगत,मनोरा मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह,अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष रंजीत भगत,जनपद सदस्य एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सलमा भगत,जनपद सदस्य सरोज भगत,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोरा श्री महेश कुमार शाही,वीरेंद्र बुनकर के गरिमामय उपस्थित मे हुआ। और किसान उपस्थित रहे। होली से पहले किसानों के खाते मे अंतर की राशि भाजपा के विष्णुदेव साय सरकार ने किसान का सम्मान बढ़ाया मंडल अध्यक्ष प्रतिक सिंह ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश के किसानों के खाते मे होली से पहले अंतरण की राशि डालकर किसानों के परिवार मे खुशियों से भर दी।प्रतिक सिंह ने आगे कहा प्रदेश के विकास एवं विकसित प्रदेश की परिकल्पना भी किसान से ही संभव है। हमारी सरकार का मूल संकल्प है किसानों की मेहनत और पसीने का सम्मान करना ही सर्वोपरी है।आज प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय ने बगीचा ब्लाक के 7162 पंजीकृत धान उत्पादक किसान भाईयों के खातों में कुल रु 38,95,60,718.80 की अंतर राशि का सीधे डीबीटी के माध्यम से अंतरण कर किसानों के चेहरों में मुस्कान ला दिये।प्रतिक सिंह ने कहा यह केवल आर्थिक सहायता ही नही बल्कि अन्नदाता के आत्मसम्मान की प्रतिक भी है।वर्षों से किसान जिस सम्मान और अधिकार की अपेक्षा कर रहे थे,वह भाजपा सरकार मे साकार हो रहा है।आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मे सुशासन,पारदर्षिता के साथ हर योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर तक पहुंच रहा है।
पूरे प्रदेश में 25 लाख से अधिक अन्नदाता किसानों को ₹10,000 करोड़ से अधिक की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाना ऐतिहासिक निर्णय है, जो सरकार की प्रतिबद्धता और किसान कल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
मंडल अध्यक्ष प्रतिक सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है। किसान समृद्ध होगा तो प्रदेश समृद्ध होगा, और यही सोच लेकर सरकार लगातार कार्य कर रही है।
तथा मनोरा मंडल के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में आए कृषक बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह में उत्साह का वातावरण देखा गया तथा किसानों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
अंत में मंडल अध्यक्ष प्रतिक सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन मंडल मनोरा किसानों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा है और आगे भी किसान हितों के लिए निरंतर संघर्ष और सेवा करता रहेगा।








