नशा मुक्ति केंद्र में 1 माह का निःशुल्क पुनर्वास सुविधा

नशा मुक्ति केंद्र में 1 माह का निःशुल्क पुनर्वास सुविधा

*समाचार*

*नशा मुक्ति केंद्र में 1 माह का निःशुल्क पुनर्वास सुविधा 

*170 हितग्राहियों को मिल चुका लाभ

 

केन्द्र में योग भोजन आवासीय सुविधा निःशुल्क 

*जशपुरनगर 21 मई 2026/* नशे से पीड़ित व्यक्तियों के लिए जशपुर जिले में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में 01 माह का निःशुल्क पुनर्वास कराया जा रहा है। यह केंद्र भागलपुर रोड, रणजीता स्टेडियम के पीछे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने, जशपुर नगर में पिछले 02 वर्षों से संचालित है। 

           

केंद्र अधीक्षक के अनुसार जिले में अब तक कुल 170 हितग्राहियों को नशामुक्ति हेतु 01 माह का पुनर्वास कराया जा चुका है, जिससे उन्हें बहुत लाभ मिला है। यह केंद्र छ.ग. शासन समाज कल्याण विभाग से मान्यता एवं अनुदान प्राप्त है। यहां निःशुल्क योग, भोजन, आवासीय सुविधा, काउंसिलिंग एवं मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं।

            

जशपुर जिले के लोगों से अपील है कि नशे में लिप्त व्यक्ति-परिवार नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र जशपुर में भर्ती होकर पुनर्वास का लाभ ले सकते हैं। उक्त संस्था के अधीक्षक श्री नंद कुमार सिंह मोबाइल नंबर 8103110460 से संपर्क किया जा सकता है।