आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के इन गावों में करेंगे दौरा,,लोकार्पण,भूमिपूजन, महतारी सदन का करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 27 अगस्त को जशपुर दौरा, केरसई और गारीघाट में विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन; पंडरीपानी में महतारी सदन का शुभारंभ
जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 27 अगस्त 2026 को जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे बगीचा विकासखंड के कसाबेल स्थित अपने निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे ग्राम केरसई पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री केरासई में सुबह 11:35 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे कार से ग्राम केरसई से प्रस्थान कर दोपहर 12:45 बजे ग्राम गारीघाट के गंडू बस्ती पहुंचेंगे। यहां 12:45 से 1:15 बजे तक कार्यक्रम प्रस्तावित है।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे ग्राम गारीघाट स्थित महतारी सदन पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:20 से 1:50 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्यमंत्री गारीघाट से प्रस्थान कर दोपहर 2:20 बजे फरसाबहार विकासखंड के पंडरीपानी खेल मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे हेलीकॉप्टर से पंडरीपानी से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन से क्षेत्र को विकास की नई सौगात मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:40 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और 3:45 बजे कार से मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।





















