संभाग स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ का बैठक हुआ आयोजित,संघ के सभी पदाधिकारी हुए एकजुट
जशपुर - सरगुजा संभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले गांधी चौक स्थित श्री दुर्गा शक्ति पीठ अंबिकापुर में दोपहर 11 बजे विशेष बैठक आयोजित किया गया।उक्त बैठक में सरगुजा संभाग के सभी संघ प्रमुखों सहित परियोजना पदाधिकारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुवे एक मंच पर सर्व सहमति से महत्वपूर्ण निर्णय लिया।बैठक में सरगुजा संभाग स्तरीय सर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को एकजुट हो एक मंच पर लाने एक अद्भुत और सराहनीय कदम उठाया गया।बैठक में जशपुर,बलरामपुर,अंबिकापुर,सूरजपुर,मनेंद्रगढ़ चिरमिरी और कोरिया जिला के सभी संघों व संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के द्वारा इस वक्त विभिन्न संघ अथवा संगठन बनाया गया है,जिनके द्वारा समय समय पर सभी के द्वारा अपनी मांगों को लेकर हक व अधिकार के लिए लगातार आवाज उठाया जा रहा है,लेकिन आज पर्यंत तक इनकी मांगों पर सरकार ने गंभीरता से नहीं लेते हुवे मांगों को पूरा नहीं किया,जिस कारण सरगुजा संभाग के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन व संघ ने एकजुटता हो ऐतिहासिक फैसला लिया,इस तारतम्य में विभिन्न संगठन व संघ के पदाधिकारियों ने एक स्वर में अपने हक अधिकार के एकजुटता दिखाने संकल्प लिया।
विदित हो कि 21 सूत्रीय एजेंडा को लेकर हुवे महत्वपूर्ण बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र में द्वीप प्रज्वलन कर किया गया,तत्पश्चात जशपुर जिले की कार्यकर्ताओं ने सभी प्रतिनिधिमंडल एवं पदाधिकारियों का स्वागत गीत गा पुष्प गुच्छा से स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते भी श्रीमती कविता यादव ने एकजुटता का मंत्र देते हुवे बैठक एजेंडा पर बिंदुवार चर्चा किया।श्रीमती यादव ने कहा कि इस वक्त हम सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को एकजुट होकर आगे आना होगा,सभी लोग एक मंच एक बैनर पर आ जाते है तो निश्चित ही हमारी जीत सुनिश्चित है।इस वक्त छोटे छोटे विषयों पर अधिकारियों का दबाव और प्रताड़ना बनता है,हमें डरने की आवश्यकता नहीं है हम सब आपके साथ है,किसी भी विषय के लिए तत्काल सभी परियोजना अधिकारी से लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी व शासन प्रशासन से बात कर हर समस्या का निराकरण निकाला जायेगा।
पुष्पा श्रेजल ने कहा बैठक के दौरान कहा कि सरकार हमारी मांगो को पूरा करे हम सभी लोग हौंसला एवं धैर्य रखते हुवे आगे बढ़ें,सरकार से अपनी मांग रखने के लिए कदम आगे बढ़ाने पर सबसे पहले पदाधिकारियों प्रमुखों पर दबाव आता है उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है,इस पर सभी लोग एकजुटता दिखाएं और अपने हक अधिकार के लिए निडरता के साथ आगे बढ़ें,विभाग द्वारा मिल रहे गुणवत्ताविहीन साड़ी प्रदाय पर भी कटाक्ष करते हुवे इसका उठाव नहीं करने का बात कहा गया। श्रीमती यादव ने कहा कि इस वक्त कई कार्यकर्ता सहायिका दीदी लोग सेवानिवृत्त हो रहे है,जिसके बाद उनको न तो पेंशन मिलेगा न मानदेय,उनका जीवन उसके बाद अंधकारमय हो जाएगा।ऐसे सभी सेवानिवृत्त होने वाले कार्यकर्ता सहायिका दीदी के हक अधिकार के लिए है पेंशन का मांग प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखा जाए साथ ही सभी सेवानिवृत्त हो रहे दीदी लोग के सम्मान के लिए सम्मान समारोह का आयोजन रखा जाए।
सरगुजा से श्रीमती भुनेश्वरी सिंह ने कहा कि आपस में सभी मतभेदों को भूल एकजुटता के साथ इस वक्त बैठे है,यह अत्यंत ही सराहनीय कदम है एकजुटता के आधार पर सरकार से आगे की लड़ाई जारी रखा जायेगा,सभी सर्वसहमति से निर्णय ले अपने हक अधिकार के लिए आगे आयें,हम सभी एकराय हो सिर्फ एक ही मांग नियमितिकरण पर ध्यान केंद्रित करें।
सुचिता मिश्रा ने कहा कि अपने संविधान में कहा कि अत्यंत ही खुशी का विषय है कि सभी लोग एकजुट हो मंच पर एक साथ सामने आए है,और आज एक सकारात्मक निर्णय ले रहे है।आज का बैठक अत्यंत ही महत्वपूर्ण है जिसमें सभी अपनी उपस्थिति के लिए बधाई के पात्र हैं।
*इन 21 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका प्रतिनिधि मंडल का हुआ महत्वपूर्ण बैठक*
01 मां सरस्वती माता का द्वीप प्रज्वलन
02 संभाग के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के प्रतिनिधिमंडल का सम्मान
03 संभाग में संघीय गुटबाजी से हट कर एकजुटता के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के विकास और उत्थान पर कार्य करना
04 संभाग में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के हक अधिकार के लिए आवाज उठाना
05 संभाग में सभी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं का जिला के अनुसार बातों को रखना एवं समस्याओं को सुनना
06 हड़ताल,धरना प्रदर्शन एवं अन्य गतिविधि में एकजुटता दिखाते हुवे पूरे संभाग में एक राय होकर कार्य करना।
07 वर्चुअल बैठक का आयोजन मासिक रखना एवं प्रत्येक 6 माह में सर्व दल का एक साथ बैठक आयोजित करना।
08 गत 6 माह के गतिविधियों की समीक्षा एवं आगामी रणनीति
09 संभाग स्तरीय सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का व्हाट्सअप ग्रुप जिसमें प्रत्येक जिला से कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को जोड़ा जाएगा।
10 संभाग के सभी संघ के परियोजना एवं जिला पदाधिकारियों का व्हाट्सअप ग्रुप तैयार करना।
11 प्रांत के निर्णय पर होने वाले गतिविधियों के लिए सर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका प्रतिनिधिमंडल से विशेष और आकस्मिक चर्चा
12 कार्यक्रम आयोजनों का विशेष रूप से मीडिया में खबर प्रकाशन
13 मीडिया के साथियों को सर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका प्रतिनिधि मंडल के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ना ताकि वहां से खबर प्रकाशन के लिए उन्हें मिल सके।
14 मुख्यमंत्री,मंत्री सहित अन्य जगहों पर मुलाकात के लिए सर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका प्रतिनिधि मंडल बैठक कर के आगे जाना।
15 जिला एवं संभाग स्तरीय होने वाले विभिन्न विशेष कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा करना।
16 सेवानिवृत्त होने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं की सूची जिलावार उपलब्ध कराने पर चर्चा।
17 न्यायालय में याचिका दायर किए जाने के संबंध में विशेष चर्चा।
18 दिल्ली मुलाकात हेतु प्रतिनिधिमंडल के लिए चर्चा।
19 अन्य राज्य के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के संबंध में जानकारी एकत्रित कर मुलाकात करना।
20 संभाग के सभी जिला के कलेक्टर,जिला कार्यक्रम अधिकारी,परियोजना अधिकारी का नंबर अनिवार्य रूप से एकत्रित किया जाए ताकि किसी भी समस्या के निदान हेतु उनसे संपर्क किया जा सके।
21 अन्य विभिन्न विषयों पर चर्चा प्रतिनिधिमंडल के अनुसार।








