विशेष जनजाति आवासीय विद्यालय पहाड़ी कोरवा आश्रम रूपसेरा भंडिया में कक्षा पहली में 10 बालक और 10 बलिका के लिए 15 अप्रैल तक करें आवेदन
बगीचा - जशपुर जिले के एक मात्र बगीचा ब्लाक के रूपसेरा भंडिया में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के बच्चों के लिए शिक्षा के मुख्य धारा से समाज क़ो जोड़ने हेतु संचालित किया जा रहा है।सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय आवासीय विद्यालय में अभी कक्षा पहली से 9 वीं तक संचालित है। वर्तमान में पहली से नौवीं तक 180 बालक बालिका दर्ज हैँ।प्राचार्य जनक यादव ने जानकारी दी है कि आने वाले शिक्षा सत्र 2026 -27 में पहली के लिए 10 बालिका और 10 बालक हेतु नया प्रवेश की जरूरत है।अपने क्षेत्र में बसे सभी जागरूक लोगों से आग्रह है की अपने क्षेत्र के विशेष पिछड़ी पहाड़ी कोरवा जनजाति बच्चों को इस संस्था में दाखिला करने हेतु प्रेरित करेंगे।








