वरिष्ट पुलिस अधीक्षक डा. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार थाना नारायपुर में हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का हुआ आयोजन
साहीडांड - वरिष्ट पुलिस अधीक्षक डा. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार थाना नारायणपुर में जनपद सदस्य संजीव कुमार बंग के उपस्थिति में हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया।हेलमेट जागरूकता रैली में नारायपुर थाना क्षेत्र से सैकड़ों बाइक लेकर पहुंचे,हेलमेट लगाकर थाना से अटल चौक, रानीकोम्बो होते हुए लोगों को किया जागरूक।साथ ही हेलमेट लगाने अनिवार्य हो इसकी शपथ भी दिलाई गयी।सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति करने के उद्देश्य से आज एक अभूपूर्व नजारा देखने को मिला।इस रैली मे सैकड़ों लोगों ने हेलमेट पहनकर आम नागरिकों को सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया।
प्रशासन, जनप्रतिनिधी और जनता के अनूठी भागीदारी से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस भव्य रैली में पुलिस प्रशासन,स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों सहित भारी संख्या में आम नागरिकों ने अपना सहभागिता दर्ज कराई।जनपद सदस्य संजीव संजीव कुमार बंग ने कहा अधिकांश सड़क दुर्घटना मे असमय मौत का मुख्य कारण सिर में गंभीर चोट के कारण होता है।हेलमेट पहनकर चलने से बचा जा सकता है।थाना प्रभारी कोमल नेताम ने कहा हेलमेट सिर्फ चालान से बचने की औपचारिकता नही है बल्कि इसे सही तरीके से बेल्ट बांधकर पहनना जरूरी है।उन्होंने आगे कहा नशे की हालात में वाहन न चलाने की भी शक्त हिदायत दी और यातायात नियमों का पालन करने भी कहा।








