40 टीमों के महासंग्राम में बादुपारा का जलवा, जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता और उपसरपंच शिवनारायण यादव ने खिलाड़ियों पर बरसाए पुरस्कार

40 टीमों के महासंग्राम में बादुपारा का जलवा, जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता और उपसरपंच शिवनारायण यादव ने खिलाड़ियों पर बरसाए पुरस्कार

⚽ मैदान में बरसा रोमांच, बादुपारा ने मारी बाजी! 1–0 से गोवासी को हराकर बना फुटबॉल महाकुंभ का चैंपियन

40 टीमों के महासंग्राम में बादुपारा का जलवा, जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता और उपसरपंच शिवनारायण यादव ने खिलाड़ियों पर बरसाए पुरस्कार

साहीडांड। बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत भीतघरा बरटोली में सात दिनों तक चले पंचायत स्तरीय फुटबॉल महाकुंभ का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 40 टीमों ने दमखम दिखाया और आखिरकार खिताबी मुकाबले में बादुपारा और गोवासी ने जगह बनाई।

फाइनल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर पूरा जोर लगा दिया। दूसरे हाफ में बादुपारा ने शानदार गोल दागकर मुकाबले का रुख ही बदल दिया। इसके बाद गोवासी ने बराबरी के लिए कई जोरदार हमले किए, लेकिन बादुपारा के खिलाड़ियों ने मजबूत डिफेंस के साथ हर कोशिश नाकाम कर दी। सीटी बजते ही बादुपारा 1–0 से विजेता बन गया और मैदान में जश्न का माहौल छा गया।

???? गोल एक, उत्साह हजार… पुरस्कारों की लगी झड़ी

मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उपसरपंच शिवनारायण यादव और प्राचार्य जनक यादव ने दिल खोलकर पुरस्कार बांटे।

फाइनल में पहला गोल करने वाले खिलाड़ी को जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने 500 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इतना ही नहीं, उन्होंने आयोजन समिति को 2,100 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।

उपसरपंच शिवनारायण यादव ने विजेता टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए एक फुटबॉल भेंट किया। वहीं प्राचार्य जनक यादव ने भी उपविजेता गोवासी टीम को फुटबॉल प्रदान कर सम्मानित किया।

⚽ अब मैदान भी होगा दमदार!

खिलाड़ियों की प्रतिभा से प्रभावित जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने आने वाले समय में खिलाड़ियों के लिए सुविधायुक्त एवं बेहतर खेल मैदान उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें बेहतर मंच और खेल सुविधाएं देने की है।

???? विजेता को 25 हजार, उपविजेता को 15 हजार

सात दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ के समापन पर विजेता बादुपारा टीम को 25,000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता गोवासी टीम को 15,000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।

पूरे सप्ताह मैदान में फुटबॉल का रोमांच छाया रहा। क्षेत्रभर से पहुंचे दर्शकों ने एक-एक मुकाबले का जमकर आनंद लिया और खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई की। फाइनल की सीटी बजते ही बादुपारा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और चैंपियन बनने का जश्न मैदान से गांव तक देखने को मिला।