*गंझियाडीह चौक पास सभी विद्युत लाइन रोड़ क्रासिंग के ऊपर निर्धारित ऊंचाई पर है*

*गंझियाडीह चौक पास सभी विद्युत लाइन रोड़ क्रासिंग के ऊपर निर्धारित ऊंचाई पर है*

*गंझियाडीह चौक पास सभी विद्युत लाइन रोड़ क्रॉसिंग के ऊपर निर्धारित ऊंचाई पर है*  

*जशपुरनगर 02 फरवरी 2026/* दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर ‘‘गंझियाडीह चौक पर विद्युत विभाग की लापरवाही उजागर‘‘ के संबंध में कार्यपालन यंत्री संभाग छ.रा.वि.वि.क.मर्या. कुनकुरी द्वारा खण्डन करते हुए जानकारी दी गई है कि गंझियाडीह चौक पर रोड़ क्रॉसिंग के सभी विद्युत लाइन निर्धारित ऊंचाई पर है। निरीक्षण में प्रत्यक्षदर्शीयों के बताए अनुसार ट्रक ओवर लोड था। जिसके कारण ट्रक के ओवर लोड समान से ट्रक की ऊंचाई समान्य से बहुत अधिक थी। वाहन चालक द्वारा रोड किनारे साइड में खड़ी करते वक्त ट्रक का ऊपरी हिस्सा निम्नदाब विद्युत लाइन के संपर्क में आने से स्पार्किंग हुआ था। निम्नदाब लाइन में तार को ऊपर उठाने के लिए विभाग द्वारा कहीं भी लकड़ी या बांस बल्ली के पोल का उपयोग नहीं किया गया है।