सेवा मेरा योगदान’ अभियान में बगीचा का जोश, वॉकथॉन से दिया नशामुक्त समाज का संदेश
‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बगीचा में वॉकथॉन, नशामुक्ति का दिया संदेश
बगीचा। “सेवा मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत आज बगीचा में तहसील चौक से बस स्टैंड तक आयोजित वॉकथॉन में जनपद पंचायत बगीचा के उपाध्यक्ष श्री अरविन्द गुप्ता ने सहभागिता की। उन्होंने वॉकथॉन के माध्यम से नशामुक्त, स्वच्छ एवं स्वस्थ बगीचा के निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रभात सिदाम जी, जिला महामंत्री श्री मुकेश शर्मा जी, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री शंकर गुप्ता जी, मंडल महामंत्री श्री राजकिशोर जायसवाल जी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पार्षदगण एवं एल्डरमैन सहित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही नायब तहसीलदार, जनपद CEO एवं BEO बगीचा सहित प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने कहा कि नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। हम सभी को मिलकर स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहिए।
“सेवा ही संकल्प है, सेवा ही हमारा योगदान है।” ????????????





















