फसल बीमा में ऐड-ऑन कवर अपनाएं, मेहनत की कमाई को सुरक्षित बनाएं

फसल बीमा में ऐड-ऑन कवर अपनाएं, मेहनत की कमाई को सुरक्षित बनाएं

समाचार

किसानों को बीमा अन्तर्गत ऐड-ऑन कराने की अपील 

ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए किसान बीमा जरूर कराएं 

किसानों की मेहनत की कमाई भी सुरक्षा सशक्त माध्यम 

जशपुरनगर 27 जून 2026/ 

 किसानों से अपील है कि आगामी खरीफ एवं

रबी में अपने फसलों का बीमा जरूर करवाएं । एवं फसलों पर फंगीसाईड का छिड़काव जरूर करें।

फसल बीमा क्यों जरूरी है ऐड ऑन कवर ?

अक्सर किसान प्रधानमंत्री फसल बीम योजना (PMBFY) के तहत केवल बेसिक बीमा ही करवाते हैं

लेकिन बदलती जलवायु परिस्थितियों को देखते हुए ऐड-ऑन (Add On) सुरक्षा लेना अनिवार्य

सा हो गया है।

’ ऐड-ऑन कवर के मुख्य लाभः

स्थानीय आपदा सुरक्षाः बेसीक बीमा अक्सर व्यापक आपदाओं को कवर करता है, लेकिन ऐड-ऑन

के माध्यम से आप ओलावृष्टि (Hailstorm), जैसे स्थानीय घटनाओं के लिए अलग से सुरक्षा पा सकते हैं। कम प्रीमयम, ज्यादा सुरक्षाः बहुत ही मामूली अतिरिक्त प्रीमयम भुगतान करके किसान

अपनी पूरी लागत को सुरक्षित कर सकते हैं।

’ सहायक संचालक उद्यान जशपुर का किसानों से विशेष अपील किए है कि ओलावृष्टि जैसी अनिश्चत घटनाओं से बचने के लिए

फसल बीमा में ऐड-ऑन कवर का विकल्प जरूर चुनें। यह आपकी मेहनत की कमाई भी सुरक्षा का

सशक्त माध्यम है।