मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा:नगरपालिका अध्यक्ष श्री भगत तीन रूट कस बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,कहाँ से कहाँ चलेगी बस पढ़ें पुरी खबर
*समाचार*
*मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना:
नगरपालिका अध्यक्ष श्री भगत जशपुर ने तीन रूट के बसों को हरी झण्डी दिखाकर किए रवाना*
*बिचीटोली से मनोरा, जूनाडीह से बासनतला, नारायणपुर से पत्थलगांव हेतु तीन बसें होगी संचालित*
*जशपुरनगर 23 फरवरी 2026/* मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत तीन रूट के बसों को नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत द्वारा हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इनमें क्रमशः बिचीटोली से मनोरा, जूनाडीह (लवाकेरा) से बासनतला, नारायणपुर (किलकिला) से पत्थलगांव रूट के बसें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व में 08 बसें संचालित है।
इस प्रकार जशपुर जिले में कुल 11 बसे संचालित हो रही है। इससे जिले के ग्रामीण अंचलों के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधाजनक परिवहन का लाभ मिल सकेगा। यह पहल ग्रामीण अंचलों में बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने और आम जनता की आवागमन को और अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
कार्यकम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जशपुर श्री लोकहित भगत एवं अन्य जनप्रतिनिध एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।








