*शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के निर्विघ्न संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु पर्यवेक्षकों कि की गई नियुक्ति,परीक्षा दो पाली में होगी आयोजित*

*शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के निर्विघ्न संचालन एवं पर्यवेक्षण  हेतु पर्यवेक्षकों कि की गई नियुक्ति,परीक्षा दो पाली में होगी आयोजित*

*शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के निर्विघ्न संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु पर्यवेक्षकों की की गई नियुक्ति*

जशपुरनगर, 27 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल नवा रायपुर द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 दिनांक 01 फरवरी 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में कक्षा एक से पांच तक अध्यापन हेतु पात्रता परीक्षा पूर्वान्ह 9.30 से 12ः15 बजे तक परीक्षा केन्द्र क्र० 1901 से 1906 तक कुल 06 केन्द्रों में आयोजित होगी। द्वितीय पाली में कक्षा छः से आठ तक अध्यापन हेतु पात्रता परीक्षा अपरान्ह 03.00 बजे से 5.45 बजे तक परीक्षा केन्द्र 1901 से 1911 तक कुल 11 केन्द्रों में आयोजित की जावेगी। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के आदेशानुसार परीक्षा केन्द्र तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने, परीक्षा निर्विघ्न संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु अधिकारियों को परीक्षा केन्द्र हेतु पर्यवेक्षक (ऑर्जबर) नियुक्त किया गया है।

     शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. एल.आर.भगत को परीक्षा केंद्र 1901 शास. रा.भ.रा.एन.ई.एस.महाविद्यालय का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरह सहायक संचालक रेशम श्री श्याम कुमार को परीक्षा केंद्र 1902 शास.वि.भू.सिंहदेव कन्या महाविद्यालय जशपुर का, सहायक संचालक मछली पालन श्री जितेन्द्र कुमार पैंकरा को परीक्षा केंद्र 1903 शास. बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय का, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री विनोद कुमार भगत को परीक्षा केंद्र 1904 शास.म.ल. बा.कन्या उच्च माध्य. विद्यालय का , जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री मनीष भगत को परीक्षा केंद्र 1905 स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उ.मा.वि. का , अनुवि. अधि. सेतु निर्माण श्री मनोज मरकाम को परीक्षा केंद्र 1906 शास. उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया का, सहायक अभियंता क्रेडा श्री सुजीत श्रीवास्तव को परीक्षा केंद्र 1907 सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि.बसंत बिहार का, उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री धमेन्द्र साहू को परीक्षा केंद्र 1908 संत जेवियर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय शांति भवन का, मण्डल संयोजक आदिवासी विकास श्री कैलाश भगत को परीक्षा केंद्र 1909 जशपुरांचल अंग्रेजी उच्च. माध्य. विद्यालय मधुवनटोली का, उप अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री विशाल बड़ा को परीक्षा केंद्र 1910 संत पॉल अंग्रेजी माध्यम स्कूल बघिमा का और सहायक संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी श्री कीर्ति नायक मिश्रा को परीक्षा केंद्र 1911 देव पव्लिक स्कूल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।