मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुनकुरी के दौरे पर, अग्रसेन भवन में 30 मिनट रहेंगे आरक्षित
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुनकुरी के दौरे पर, अग्रसेन भवन में 30 मिनट रहेंगे आरक्षित
कुनकुरी/जशपुर, 9 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रविवार को जशपुर जिले के कुनकुरी एवं बगिया क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री 11:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे और वहां से 11:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:50 बजे कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली स्थित हेलीपैड पर उनका आगमन निर्धारित है।
हेलीपैड से मुख्यमंत्री 12:55 बजे कार द्वारा अग्रसेन भवन, कुनकुरी के लिए रवाना होंगे और करीब 1:05 बजे अग्रसेन भवन पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:05 से 1:35 बजे तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।
इसके बाद मुख्यमंत्री 1:35 बजे अग्रसेन भवन से कार द्वारा रवाना होकर शाम 2 बजे बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे। बगिया में भी उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री के कुनकुरी आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।








