मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल रंग लाई, तरेकेला के बघीयालोंगरी बरपारा में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर
*तरेकेला के बघीयालोंगरी बरपारा में लौटी रोशनी, खराब ट्रांसफार्मर बदला गया*
*सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, निर्देश पर विद्युत विभाग ने तत्काल बहाल की बिजली आपूर्ति*
*विद्युत समस्या दूर होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार*
जशपुरनगर।जिले के तरेकेला क्षेत्र के बघीयालोंगरी बरपारा में खराब ट्रांसफार्मर के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति की समस्या का समाधान हो गया है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था।मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए, जिसके बाद विद्युत विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद गांव में विद्युत आपूर्ति पुनः शुरू हो गई है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और लंबे समय से बनी बिजली की समस्या दूर हो गई है।
*समस्या के त्वरित समाधान से ग्रामीणों में खुशी*
बघीयालोंगरी बरपारा के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या का शीघ्र समाधान होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में आवेदन देने के बाद उनकी समस्या पर त्वरित कार्रवाई हुई और गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।यह पहल दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।





















