अघोरेश्वर जयंती पर बगीचा में बच्चों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार
*जय मां सर्वेश्वरी*
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बगीचा के महिला संगठन के द्वारा आज दिनांक 18 सितंबर 2026 दिन (शुक्रवार ) परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के अवतरण दिवस पर बगीचा के सर्वेश्वरी बाल विद्या मंदिर स्कूल में बच्चों को पुरस्करित किया गया ।
इस अवसर पर सुबह 8:30 बजे पूजा आरती और सफल योनि का पाठ किया गया तत्पश्चात सूक्ष्म प्रसाद का वितरण किया गया ।
अघोरेश्वर जयंती के अवसर पर महिला संगठन बगीचा के द्वारा सर्वेश्वरी बाल विद्या मंदिर स्कूल मैं 1 से 10 क्लास के बच्चों को जो अपनी कक्षा में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान, और तृतीय स्थान ,को प्राप्त किए हैं उन्हें स्कूल बैग, वॉटर बॉटल, पेंसिल बॉक्स, कलर बुक सेट, कॉपी, पेन , दिया गया साथ ही स्कूल के लगभग 100 बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए पेन और कॉपी का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और अपने राष्ट्र के प्रति कुछ करने की प्रेरणा दी गई ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला संगठन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।।





















