बेटियों की पढ़ाई नहीं रुकेगी: अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से हर साल मिलेंगे 30 हजार, अधिकतम 1.50 लाख तक का सहारा,,कैसे और कब करें आवेदन पुरी जानकारी के लिए पढ़ें बोलती खबर पर

बेटियों की पढ़ाई नहीं रुकेगी: अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से हर साल मिलेंगे 30 हजार, अधिकतम 1.50 लाख तक का सहारा,,कैसे और कब करें आवेदन पुरी जानकारी के लिए पढ़ें बोलती खबर पर

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से बेटियों की उच्च शिक्षा को मिलेगा सहारा

छात्राओं को हर वर्ष ₹30 हजार की आर्थिक सहायता

जशपुरनगर, 20 अगस्त 2026। आर्थिक कठिनाइयों के कारण बेटियों की उच्च शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा छात्राओं के लिए अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति शुरू की गई है। इसके तहत पात्र छात्राओं को हर वर्ष ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। चयनित छात्राओं को उनकी डिग्री की अवधि के अनुसार 2 से 5 वर्षों तक छात्रवृत्ति मिल सकती है। इस प्रकार अधिकतम ₹1.50 लाख तक की आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है।

2026-27 में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन

वर्ष 2026-27 के लिए अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति का तीसरा चरण है। पात्र छात्राओं के लिए आवेदन चरण निर्धारित किए गए हैं। पहला आवेदन चरण 10 से 31 अगस्त 2026 तथा दूसरा चरण 10 से 31 जनवरी 2027 तक रहेगा।

कौन छात्राएं कर सकती हैं आवेदन?

निर्धारित पात्रता के अनुसार पात्र छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। इसमें सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के साथ-साथ शैक्षणिक सत्र 2026-27 में भारत के सरकारी संस्थान अथवा चयनित निजी महाविद्यालय/विश्वविद्यालय में 2 से 5 वर्ष की अवधि वाले डिग्री पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली पात्र छात्राएं शामिल हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की स्पष्ट एवं रंगीन प्रतियां अपलोड करनी होंगी, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाते की जानकारी
  • शैक्षणिक अंकसूची
  • प्रवेश से संबंधित आवश्यक दस्तावेज

शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए संपर्क करें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति 2026-27 का ऑनलाइन आवेदन करवाने के लिए अब दूर जाने की जरूरत नहीं।

सरोज ऑनलाईन वर्क्स & प्रिंटर्स
नारायणपुर, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)

यहाँ छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज स्कैन/अपलोड एवं आवेदन प्रक्रिया में सहायता उपलब्ध है।

Call: 7987026906
WhatsApp: 9907318667

समय पर आवेदन करें और अपनी बेटियों की उच्च शिक्षा का सपना पूरा करने में एक कदम आगे बढ़ें।

⚠️ महत्वपूर्ण: छात्रवृत्ति की पात्रता एवं अंतिम तिथि की जानकारी आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य जांच लें। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को OTP या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।