डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा मंडल बगीचा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा मंडल बगीचा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा मंडल बगीचा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को किया या

बगीचा/बगीचा - 23 जून 2026/ भारतीय जनता पार्टी मंडल बगीचा द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं अखंड भारत के महान पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए जम्मू-कश्मीर में एक देश, एक विधान और एक निशान की अवधारणा को लेकर संघर्ष किया तथा देश की एकता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा मंडल बगीचा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रतिक कुमार सिंह,जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, मंडल महामंत्री राजकिशोर जायसवाल, पवन सिंह,वरिष्ट भाजपा नेता शंकर प्रसाद गुप्ता,कुंवर यादव,महेन्द्र सिंह रित्विक जैन अमृत कुमार मानिकपुरी सहित मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।