⚽ अंतिम मिनट के गोल से दोकड़ा बना चैंपियन, देवरी को 2-1 से हराकर जीता ₹50 हजार का खिताब

⚽ अंतिम मिनट के गोल से दोकड़ा बना चैंपियन, देवरी को 2-1 से हराकर जीता ₹50 हजार का खिताब

स्व. गोवर्धन बंग स्मृति फुटबॉल महाकुंभ का रोमांचक समापन

⚽ अंतिम मिनट के गोल से दोकड़ा बना चैंपियन, देवरी को 2-1 से हराकर जीता ₹50 हजार का खिताब

48 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला, हजारों दर्शकों ने देखा रोमांचक फाइनल

नारायणपुर/साहीडांड। स्वर्गीय गोवर्धन बंग स्मृति फुटबॉल महाकुंभ का भव्य एवं रोमांचक समापन शनिवार को हुआ। जिलेभर की 48 टीमों के बीच चले इस प्रतिष्ठित फुटबॉल महाकुंभ के फाइनल मुकाबले में दोकड़ा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देवरी को 2-1 से हराकर ₹50 हजार की प्रथम पुरस्कार राशि और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

फाइनल मुकाबला शुरू से अंत तक बेहद रोमांचक रहा। पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक गोल कर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया, लेकिन मैच समाप्त होने से कुछ ही क्षण पहले दोकड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार आक्रमण करते हुए निर्णायक गोल दाग दिया। अंतिम सीटी बजते ही पूरा मैदान तालियों, जयघोष और खिलाड़ियों के उत्साह से गूंज उठा।

???? खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच

यह फुटबॉल महाकुंभ क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच साबित हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

???? संजय बंग के नेतृत्व में सफल आयोजन

पूरे आयोजन का सफल संचालन स्वर्गीय गोवर्धन बंग के सुपुत्र, पूर्व उपसरपंच एवं वर्तमान बीडीसी सदस्य संजय बंग (संजू बंग) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने आयोजन समिति, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं हजारों की संख्या में उपस्थित खेलप्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना है।

???? इन अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में बालेश्वर यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसडीएम पांडे साहब, तहसीलदार पटेल साहब,बिनीत जिंदल सीए, छक्कन भगत, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, शंकर यादव, जिन्ना जी, असलम आजाद, अभिनंदन, जनपद सदस्य प्रतिमा, जनपद सदस्य परसु यादव, संजय यादव, बंदे सर, ग्राम पंचायत नारायणपुर के सरपंच, मटासी के सरपंच, कामतारा के सरपंच, मोहम्मद इकबाल खान, राइन सर, निलाम्बर यादव, विकास नाग, अभिषेक पुरी, संदीप भगत, रोशन निराला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।