सरकार हर पहल बनी राहत की बड़ी सौगात:हर गांव का पहुंचेगी योजना,बिजली बील की समस्या का समाधान हो रहा है शिविरों में
बिजली विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये कैंप साप्ताहिक बाजारों, पंचायत भवनों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। शिविरों में मौके पर ही बिलों की गणना, छूट का निर्धारण और भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इसी क्रम में आज नारायणपुर विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम साहीडाँड़ में शनिवार को साप्ताहिक बाजार के अवसर पर लगाए गए विशेष बिजली बिल भुगतान समाधान शिविर में पहले ही दिन ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
सुबह से ही शिविर स्थल पर लोगों की लंबी कतारें लग गई थीं। आसपास के ग्राम रमसमा, बच्छरांव, सरबकोम्बो, करमा और अन्य ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। शिविर का शुभारंभ सहायक अभियंता द्वारा विधिवत किया गया, जिसके बाद पंजीयन और बिल समाधान की प्रक्रिया तेज़ी से शुरू हुई। पहले ही दिन 100 से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीयन कर योजना का लाभ उठाया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि लोगों को इस योजना का लंबे समय से इंतजार था।
बिजली बिल बना था बड़ी परेशानी, अब मिल रही राहत
ग्रामीण क्षेत्रों में कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल वर्षों से बकाया थे। लगातार बढ़ते सरचार्ज और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे भुगतान नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में यह समाधान शिविर उनके लिए किसी राहत शिविर से कम नहीं है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि अब वे पहली बार अपने पुराने बिलों का निपटारा करने के लिए आगे आए हैं।
योजना के तहत मिल रहे फायदे
बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए विशेष राहत
पंजीयन पूरी तरह निशुल्क
मूल बकाया राशि में 75% तक की छूट
गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत
एपीएल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लाभ
सरचार्ज में 100% तक की छूट
मूल बकाया राशि में 10% तक की छूट
एकमुश्त भुगतान करने पर अतिरिक्त सुविधा
अन्य प्रमुख लाभ
पुराने बिजली बिल विवादों का स्थायी समाधान
एकमुश्त समझौता योजना के तहत आसान निपटारा
मौके पर ही सरल पंजीयन और प्रक्रिया
भविष्य में बिना बाधा के बिजली आपूर्ति का लाभ
मानसिक और आर्थिक बोझ से राहत
ग्रामीणों में दिखा जबरदस्त उत्साह
शिविर में पहुंचे ग्रामीणों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखाई दे रहा था। कई उपभोक्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से बढ़ते बिलों के कारण परेशान थे, लेकिन अब सरकार की इस पहल से उन्हें बड़ी राहत मिली है। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी वर्ग के लोग शिविर में पहुंचकर जानकारी ले रहे थे और पंजीयन करा रहे थे।
गांव-गांव तक पहुंचेगी योजना
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि इसे निरंतर विभिन्न गांवों में चलाया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर अपने पुराने बकाया से मुक्त हो सकें और नियमित उपभोक्ता बनें।
सरकार की पहल बनी राहत की बड़ी सौगात
यह योजना उन हजारों उपभोक्ताओं के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है, जो लंबे समय से बिजली बिल के बोझ तले दबे हुए थे। अब वे आसानी से अपने बकाया का निपटारा कर सकते हैं और नियमित रूप से बिजली सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
अधिकारियों की सक्रिय भूमिका
शिविर में सहायक अभियंता लोकनाथ नेताम, जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार कैवत, लाइनमैन प्रीतम एक्का, भूपेन्द्र यादव और चंद्र प्रताप चौहान सहित विभागीय टीम पूरी तरह सक्रिय रही। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने, उनकी शंकाओं का समाधान करने और पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।








