मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महादेवदांड में सघन जनसंपर्क, विधायक गोमती साय ने जाना योजनाओं का जमीनी असर

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महादेवदांड में सघन जनसंपर्क, विधायक गोमती साय ने जाना योजनाओं का जमीनी असर

महादेवदांड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 जून 2026 को मंडल महादेवदांड में पत्थलगांव विधानसभा की लोकप्रिय विधायक गोमती साय एवं सरगुजा संगठन सह प्रभारी सुनील गुप्ता के नेतृत्व में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर पहुंचकर मुलाकात की तथा केंद्र सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन सहित अनेक जनहितकारी योजनाओं से उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।

विधायक गोमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। केंद्र सरकार की योजनाएं गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। वहीं सुनील गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं, जिसका लाभ आज देश का हर वर्ग महसूस कर रहा है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रतीक प्रकाश सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री लखु राम, जनपद अध्यक्ष बगीचा गायत्री नागेश, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य चुनमुन गुप्ता, मंडल महामंत्री दीपक नागेश एवं कृष्णा यादव, मंडल उपाध्यक्ष कुंवर साय, मंडल मंत्री उमेश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति, युवा मोर्चा महामंत्री घनश्याम यादव एवं विनोद राम, किसान मोर्चा अध्यक्ष नैहर साय, महिला मोर्चा अध्यक्ष विजयी गंगा दास, प्यारों बाई, शक्ति केंद्र के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्षगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों ने विश्वास और संतोष व्यक्त किया।