जानें जनक यादव की सफलता की कहानी : आधुनिक तकनीक से किसान जनक यादव मछली पालन अपनाकर गढ़ा नई कीर्तिमान विस्तार से पढ़ें पुरी खबर...

जानें जनक यादव की सफलता की कहानी : आधुनिक तकनीक से किसान जनक यादव मछली पालन अपनाकर गढ़ा नई कीर्तिमान विस्तार से पढ़ें पुरी खबर...

सफलता की कहानी 

किसान जनक ने आधुनिक तकनीक से मछली पालन अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर पांड लाइनर विधी से करते है मछली पालन 

धान की फसल से मछली पालन में ज्यादा मुनाफा 

शासन से 4 लाख 20 हजार का अनुदान राशि से अपने खेत में दो तालाब का किया निर्माण 

मछली पालन के साथ अन्य लोगों को भी कराएं है रोजगार उपलब्ध 

जशपुर 22 मार्च 2026/ परंपरागत धान की खेती से आगे बढ़ते हुए ग्राम भीतघरा, बगीचा विकास खंड के किसान जनक यादव ने मत्स्य पालन अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और आधुनिक पांड लाइनर तकनीक की मदद से आज वे बेहतर उत्पादन और अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। अगर आप भी मत्स्य पालन से अपनी आय बढ़ाना चाहते हैं, तो कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 में अवश्य पधारें।

23 से 25 मार्च 2026 कृषि महाविद्यालय, कुनकुरी जशपुर

किसान श्री जनक यादव ने बताया कि धान की परंपरागत खेती को छोड़कर चुना नया रास्ता प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर अपने खेत में तालाब का निर्माण कराया और पांडलाइनर तकनीकी अपनाकर उत्पादन किया दुगुना किसान जनक यादव विगत तीन चार वर्षों से मछली पालन करते हैं। 

इससे पहले वे धान की खेती करते थे।

मछली पालन विभाग के सहयोग से अपने खेती भूमि में दो तालाब का निर्माण किया और उसी में मछली पालन का काम शुरू किया।

किसान ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत उन्हें तालाब निर्माण करने के लिए अनुदान की राशि 4 लाख 20 हजार मिला इसके साथ ही मत्स्य पालन के लिए मत्स्य बीज,जाल और आईस बाक्स भी दिया गया ।

 धान की फसल से ज्यादा मछली पालन में मुनाफा हो रहा है। लगातार साल भर मछली पालन करते हैं।

धान की खेती में एक फसल ही ले पाते थे जिसमें ज्यादा मुनाफा नहीं हो पाता था।

किसान जनक यादव ने बताया कि मछली पालन के साथ अन्य लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराए हैं।

किसान जनक यादव ने अन्य किसानों से अपील करते हुए कहा कि मछली पालन अपनाकर आर्थिक रूप से बने मजबूत 

किसान जनक ने मछली पालन विभाग से सम्पर्क करके मछली पालन व्यवसाय को अपनाने की बात कही और केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का किया आग्रह 

 

किसान ने बताया कि मछली पालन के लिए तलबिया मत्स्य का उत्पादन किया जा रहा है और छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से पांड लाइनर की सुविधा दी जा रही है। जिसमें से आप आसानी से तालाब में पानी भरकर मछली पालन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि मार्च माह में मत्स्य बीज संग्रहित करना होगा मत्स्य बीज तैयार करने का सबसे अच्छा माह मार्च , अक्टूबर और नवंबर में इसमें आसानी से मत्स्य बीज तैयार कर सकते हैं। किसानों को नई तकनीक अपनाकर मत्स्य पालन करने का आग्रह किया।

किसान जनक यादव ने बताया कि पांड लाइनर अपनाकर मछली पालन का कार्य शुरू किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बोर और आक्सीजन निर्माण के लिए मशीन उपलब्ध कराया गया है। इसका लाभ यह होता है कि तालाब में पानी स्थिर रहता है। पानी कम होने पर पम्प के माध्यम से पानी भर सकते है और एक समान मात्रा में पानी तालाब में रख सकते हैं। किसान जनक यादव वर्ष भर मछली पालन करके आर्थिक रूप से मजबूत बन गए हैं और अन्य किसानों के लिए प्रेरणा