दिव्यांग युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने जिला पंचायत में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभागों द्वारा दी गयी योजनाओं की जानकारी
दिव्यांग युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने ने जिला पंचायत में आयोजित किया गया कार्यशाला
विभिन्न विभागों द्वारा दी गई योजनाओं की जानकारी
जशपुर 21 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 20.03. 2026 को दिव्यांगजनो के स्वावलंबन, स्वरोजगार हेतु उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत जशपुर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया ।
कार्यशाला में जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, श्रम विभाग मुख्यमंत्री कौशल विकास विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के संयुक्त समन्वय से आयोजन हुआ, जिसमें जिले से 65 दिव्यांगजन उपस्थित हुए।
श्री प्रकाश यादव, मुख्यमंत्री कौशल विकास विभाग द्वारा एल.ई.डी. बल्ब के निर्माण एवं व्यापार के बारे जनाकारी दी गई है। श्री मनीष भगत जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMEGP) मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम, (CMEGP) के पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज संबंधित जानकारी, श्री मिलन राठिया, श्रम पदाधिकरी द्वारा ई रिक्शा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोंचिग सहायता योजना की पात्रता एवं लाभ से संबंधित जानकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से श्री भरत पटेल (DPM) द्वारा स्वसहायता समूह बनाने की प्रकिया, संकुल संगतन, ग्राम संगठन, सकिय महिला FLCRP, RBK, बैंक मिंत्र RF,CLF बनाने के संबंध में विस्तार से बताया गया।
दुलदुला के 30 सदस्यों वाली महिला स्व सहायता समूह द्वारा "समूह ऋण" की मांग की गई। दिव्यांगो का "उगता सूरज "स्वसहायता समूह कुनकुरी द्वारा बैंक लिंकेज के संबंध में समस्या बतायी गई।
अंत में श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू उपसंचालक समाज कल्याण जशपुर द्वारा दिव्यांगजनों के स्वरोजगार उद्यमी कौशल को उन्नत करने के लिए ऋण देने के लिए छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित एवं विकास निगम की योजनाएं, पात्रता, ब्याज की दर व छूटों के संबंध में एवं अन्य गतिविधि क्षेत्र की विस्तार से जानकारी दी गई।
इस संबंध में लोदाम के श्री संदीप गुप्ता द्वारा टेंट हाउस खोले जाने हेतु लोन की मांग एवं महेन्द्र यादव द्वारा चॉइस सेन्टर खोले जाने के लिए ऋण सहायता की मांग की गई।








