भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल महादेवडांड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकदिवसीय प्रशिक्षण हुआ आयोजन
बगीचा - भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश एवं जिला के निर्देशानुसार ग्रामीण मण्डल महादेवडांड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण नवाचार महाभियान के तहत प्रथम दिन का प्रशिक्षण सम्पन्न किया गया।मण्डल अध्यक्ष प्रतीक सिंह के द्वारा प्रशिक्षण स्थल पर ध्वजा रोहण कर करते हुए दीप प्रज्वलित कर राजकीय गीत एवम प्रशिक्षण गीत के साथ प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में जिला भाजपा के महामंत्री मुकेश शर्मा जी ने सम्बोधित करते हुए कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पार्टी के लिए किये गये कार्यों का अनुकरण करते हुए पार्टी की हर कार्यकर्ता को मजबूत करना एवं विश्व के सबसे बड़े पार्टी का कार्यकर्ता होना बड़ा गर्व की बात है कहा। वहीं द्वितीय सत्र में जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने अपने सम्बोधित में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के देश और समाज के प्रति किये गये कार्यों और विचारों को विस्तार से समझाये। भोजनावकाश के बाद तृतीय सत्र श्रीमती अनिता सिंह जिला पंचायत सदस्य तथा चतुर्थ एवम अंतिम सत्र मे श्रीमती रीना बरला जिला उपाध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए पंडित दीनदयाल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति एवं विचारों को हर कार्यकर्ता को घर घर जाकर बताने को कहा गया। उक्त प्रशिक्षण में मण्डल पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मण्डल में निवासरत जिला के पदाधिकारी एवम शक्ति केंद्र और बुथ के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।


















