भाजपा मंडल बगीचा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और बूथ समीक्षा पर हुआ मंथन

भाजपा मंडल बगीचा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और बूथ समीक्षा पर हुआ मंथन

भाजपा मंडल बगीचा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और बूथ समीक्षा पर हुआ मंथन

जिला, मंडल एवं शक्ति केंद्र के पदाधिकारी रहे मौजूद

बगीचा। भारतीय जनता पार्टी मंडल बगीचा की मासिक बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक के नेतृत्व में संपन्न हुई। संगठन एवं पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह आयोजित होने वाली इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, शक्ति केंद्रों एवं बूथों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जिला भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष रीना बरला की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान शक्ति केंद्रवार संगठन की स्थिति, बूथ स्तर की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की योजनाओं एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर अपने विचार साझा किए।

मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला, मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन की मजबूती को लेकर हुए मंथन के साथ बैठक का समापन हुआ।