वर्षा जल की हर बूंद सहेज रहा नीमगांव, जल संरक्षण में रच रहा नया इतिहास

वर्षा जल की हर बूंद सहेज रहा नीमगांव, जल संरक्षण में रच रहा नया इतिहास

जशपुर नगर के ग्राम नीमगांव में जल संरक्षण की अनोखी पहल

सोक पीठ, कंटूर ट्रेंच डबरी संरचनाओं से बढ़ा रहा है जल संचयन की क्षमता

नीमगांव में 2587 बनाया गया कंटूर ट्रेंच 

जशपुर 11 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में जल संरक्षण और संवर्धन के तहत बेहतर कार्य किए जा रहे हैं।

 जशपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत नीमगांव में एक अनोखी पहल देखने को मिली । 

  मनरेगा और जन भागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण एवं भू जल संवर्धन के लिए विभिन्न नवाचार आधारित संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है जिससे वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीण आजीविका को भी मजबूती मिल रही है। इसी क्रम में गांव के सरपंच श्री नागेंद्र भगत द्वारा जल संवर्धन के कार्यों का निर्माण कराया गया जशपुर के ग्राम पंचायत नीमगांव में कुल 2587 कंटूर ट्रेंच का निर्माण किया गया । 

श्री नागेंद्र ने बताया कि कंटूर ट्रेंच ढलान में बनाए जाते हैं इससे बारिश का पानी उसमें जमा हो जाता है और भूमि द्वारा सोख लिया जाता है । इसके अलावा 5% मॉडल खेतों के किनारे बनाया जाता है जिससे बारिश का पानी उसमें जमा होकर खेतों को नमी प्रदान करती है। 

 उन्होंने कहा कि गांव के हेडपंप के पास लगभग 30 सोक पीठ का निर्माण किया गया है जिससे गंदे पानी का निपटान होता है । इसके अलावा उन्होंने डबरी के बारे में जानकारी दी और कहा कि गर्मी के मौसम में भी डबरी लबालब भरी हुई है इन डबरियों में वर्षा का जल संग्रहण होता है जिससे किसानों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी ।