साहीडांड में प्रकृति पूजा सरहुल का हुआ आयोजन,क्षेत्र भर के हिन्दु उरांव का हुआ जमावड़ा
साहीडांड - विकास खंड बगीचा के ग्राम पंचायत साहीडांड में प्रकृति पूजा सरहुल का आयोजन हुआ।सरहुल के इस कार्यक्रम में कलिया,गायलूंगा, बच्छरांव, सिहारडांड,बुटंगा सहित क्षेत्र भर के हिन्दु उरांव सम्मिलित हुए।
हिन्दु उरांव का नया सरना की हुई स्थपना
ग्राम पंचायत के द्वारा हिन्दु उरांव के पूजा अर्चना हेतु सरना के लिए आबंटित सरना विधि मे विधि विधान के साथ महादेव पार्वती की स्थापना कर प्रकृति का पूजा पाठ किया गया।कार्यक्रम में समाज समाज को समाजिक वेशभूषा और रीतिरिवाज और बड़े जोश और उल्लास के साथ समाज की एकजुटता देखा गया।प्रकृति पूजा पश्चात उपस्थित सभी समुदायों के लोगों को साल के फूलों से स्वागत किया गया।
भव्य रैली का हुआ आयोजन
नवनियुक्त महादेव पार्वती और प्रकृति पूजा के बाद सरना स्थल से साहीडांड बाजारडांड तक तीन किलोमीटर तक सामाजिक संस्कृति गायन वादन के साथ नाच गान करते हुए भव्य रैली का आयोजन किया गया।
महादेव पार्वती एवं सरहुल पूजा मे गांव के अन्य समुदाय के लोग भी सम्मिलित हुए।रैली पश्चात कार्यक्रम को समिति के सदस्यों द्वारा सामाजिक एकता को एकजुटता रहने तथा समाज के हर संस्कार को सामाजिक रीतिरिवाज के हिसाब से चलने की बात कही गयी।
उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से सरहुल कार्यक्रम मे श्री बसंत भगत, श्री बिमल भगत जी, साहीडांड़ श्री दिलीप भगत, श्री नेहरू भगत लोटाडांड़ श्री राजकुमार राम श्रींमती शैला भगत, श्री संजय भगत कलिया श्री रतन राम सरपंच साहीडाड़ श्री शम्भु सिँह, श्री सिलेखन राम श्री सोनसाय भगत श्री विश्वनाथ भगत सिहारडांड़, श्री सुखियार भगत, श्री मानसिद्ध भगत बच्छरांव, श्री बीरेंद्र भगत श्री शत्रुघ्न भगत सुश्री पूनम भगत राईडांड़, आदि उपस्थित थे।








