संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली सामाजिक समरसता संकल्प कलश यात्रा, विधायक रायमुनी भगत हुईं शामिल

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली सामाजिक समरसता संकल्प कलश यात्रा, विधायक रायमुनी भगत हुईं शामिल

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली सामाजिक समरसता संकल्प कलश यात्रा, विधायक रायमुनी भगत हुईं शामिल

 यह बगडोल धाम से शुरू होकर गुरमहाकोना, सुतरी, भीतघरा,जबला शक्ति केंद्र होते हुए रनपुर में हुआ भव्य समापन, जगह-जगह हुआ स्वागत

जशपुर,बगीचा - संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सामाजिक समरसता संकल्प कलश यात्रा का भव्य समापन रनपुर में हुआ। यात्रा बगडोल धाम से प्रारंभ होकर गुरमहाकोना, सुतरी,भीतघरा शक्ति केंद्र होते हुए रनपुर पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाओं एवं पुरुषों ने जगह-जगह बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया। समापन कार्यक्रम में जशपुर विधायक रायमुनी भगत जिला भाजपा के महामंत्री मुकेश शर्मा,पंचायत प्रकोष्ट के संभाग प्रभारी शंकर गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

विधायक रायमुनी भगत ने कलश यात्रा में शामिल होकर संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन, विचारों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संत रविदास जी की प्रसिद्ध सीख “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को सेवा, समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास केंद्रीय संगठन के निर्देशानुसार बनारस से लेकर गांव-गांव तक सामाजिक समरसता, सेवा भाव और सनातन परंपरा में समानता का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज में जाति-पाति एवं छुआछूत जैसी रूढ़िवादी भावनाओं को दूर कर मानव-मानव के बीच समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में पंचायत प्रकोष्ट के संभाग प्रभारी शंकर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भारत की धरती पर जन्मे साधु-संतों और महापुरुषों ने समाज को नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी जैसे महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। समाज में जाति-पाति के भेदभाव को छोड़कर सभी को समान सम्मान के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मानव-मानव के बीच भाईचारा और सामाजिक एकता ही मजबूत समाज की आधारशिला है।

जिला भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर आयोजित समरसता संकल्प कलश यात्रा का मूल उद्देश्य संतों और महापुरुषों के योगदान को सम्मान देना तथा उनके विचारों को समाज तक पहुंचाना है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से समाज के प्रति ईमानदारी और कर्मठता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

मंडल कार्यक्रम प्रभारी राजकिशोर जायसवाल संयोजक,सह संयोजक महेश यादव,सुरेंद्र गुप्ता, यात्रा प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष हरिश आरिक, सह प्रभारी एलआर चौहान एवं बालकृष्ण चौहान सहित अन्य पदाधिकारी लगातार कलश यात्रा के साथ मौजूद रहे।

समापन कार्यक्रम में जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष रीना बरला,मुक्ता देवी, पंचायत प्रकोष्ट संभाग प्रभारी शंकर प्रसाद गुप्ता,जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता,किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष त्रिलोचन यादव,नगरपालिका पार्षद एल आर चौहान,बीडीसी सविता नागेश मंडल प्रभारी केशव प्रसाद यादव,उपसरपंच शिवा यादव,शिव बाबा सहित मंडल के सभी भाजपा जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग में सामाजिक समरसता एवं संत रविदास जी के विचारों का संदेश गूंजता रहा।