अजीब चोरी:दिन को पीडीएस गोदाम मे गिरा चावल,चना, रात को हो गयी चोरी,यहाँ पहले भी हो चुकी है चोरी,चोरी का मामला कौन सी पंचायत की है पढ़ें पुरी खबर....
बगीचा/ साहीडांड - बगीचा थाना के ग्राम पंचायत भीतघरा में उस समय लोग हैरान हो गये जब दिन को गिरी चावल,चना सुबह तक गायब हो गया।भीतघरा में संचालित गरीबों का राशन को अज्ञात चोरों ने सेंध लगा लिया।चारों तरफ पंचायत परिसर में बॉउंड्रीवाल होने के बावजूद चोरों ने पहले गेट का ताला तोड़ा फिर पीडीएस गोदाम का ताला तोड़े और 45 बोरा 2250 किलोग्राम चावल और 23 बोरा 1150 किलोग्राम चना को चोरी कर लिए।पंचायत के उपसरपंच शिवा यादव ने बताया की गरीबों का राशन मार्च महीने का दिन को गोदाम मे गिरा और रात को चोरी हो गया।श्री शिवा यादव ने कहा पूर्व में भी राशन की चोरी हो चुकी है।राशन चोरी की सूचना मिलते ही पंचायत प्रतिनिधियों ने मौक़े का जानकारी लिया। और राशन चोरी की पंचनामा तैयार कर बगीचा थाना को सूचना कर दिया गया है।








