*विशेष पिछड़ी जनजाति आवसीय विद्यालय रूपसेरा के छात्रा सुनीता बाई सरगुजा ओलम्पिक खेल में 400 मीटर मे आयी प्रथम आकर संस्था का नाम की रोशन*
बगीचा - विकास खंड स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक खेल मे बगीचा विकास खंड के जिले मे एक मात्र संचालित विशेष पिछड़ी जनजाति आवासीय विद्यालय रूपसेरा के छात्रा सुनीता बाई ने 400 मीटर में प्रथम आकर संस्था का सम्मान बढ़ाया है।जिले से एक मात्र संस्था और विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की छात्रा के प्रथम आने से संस्था के सभी कर्मचारी बहुत खुश हैँ।मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक ने 400 मीटर मे प्रथम आने वाली सुनीता बाई को प्रमाण पत्र देकर शुभकामनायें दिये साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना भी किया। तीरअंदाजी व तवा फेक मे सिकंदर राम ने प्रथम रहे व सुन्दर राम ने भाला फेक मे अब्बल रहे संस्था प्रमुख जनक यादव ने ब्लाक मे प्रथम आने पर खुशी जाहिर किये और अब जिला में भी परचम लहराने के लिए प्रोत्साहित करने में जुट गये हैँ।प्राचार्य जनक यादव ने कहा खेल बच्चों के लिए एक अच्छा मंच है इसमे भी अपने प्रतिभाओं को निखार ला सकते हैँ।आगे उन्होंने कहा पढ़ाई के साथ खेल को भी प्राथमिकता मिले ताकि हर मंच एक आशा होता है।








