*बगीचा जनपद के सरपंच संघ ने कसी कमर,संघठन को मजबूत करने अब संघ का हर माह होगा बैठक,*

*बगीचा जनपद के सरपंच संघ ने कसी कमर,संघठन को मजबूत करने अब संघ का हर माह होगा बैठक,*

 साहीडांड - जनपद स्तरीय सरपंच संघ की बैठक जनपद पंचायत बगीचा के सभा कक्ष मे आयोजित की गयी।बैठक संघ के अध्यक्ष श्री लकू राम के अध्यक्षता एवं जनपद पंचायत बगीचा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद सिंह के विशेष उपस्थिति मे संपन्न हुआ।बैठक मे उपस्थित सरपंचों को मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री विनोद सिंह ने सम्बोधन करते हुए कहा जनपद के सभी सरपंच अपने अधिकार के साथ ग्राम विकास के लिए सही ढंग से आपसी तालमेल बनाकर निर्वहन करें।किसी प्रकार की कोई समस्या या शिकायत हो मुझे अवगत जरूर करें।साथ ही व्यक्ति मुलक काम सामाजिक सुरक्षा पेंशन,राशन कार्ड सम्बन्धी समस्या,महतारी वंदन जैसे कार्यों को पहले प्राथमिकता देते हुए कार्य करें एवं निर्माण कार्यों का गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।वहीं किसी भी सरपंच का सचिव से यदि शिकायत हो तो पहले मुझे अवगत कराएं।बच्छरांव सरपंच श्री शंकर बरला ने संघ को सम्बोधन करते हुए कई सुझाव दिये।श्री बरला ने कहा संघ को मजबूत और समय समय पर संघ के संगठनात्मक कार्यवाही हेतु प्रति वर्ष प्रति सरपंच 1000 रुपये से उपर स्वेच्छा से राशि जमाकर बजट बनाने विचार रखे ताकि आकस्मिक समय पर भी संघ को सुचारु रूप से संचालन किया जा सके। संघ के अध्यक्ष लकू राम ने सभी सरपंचों को संघठन की मजबूती के लिए हर माह बैठक रखने एवं सचिवों से आपसी तालमेल बनाकर पंचायत के विकास कार्यों में गति लाने को कहा।

     उपरोक्त ब्लाक स्तरीय सरपंच संघ के बैठक में जनपद के सभी सरपंच उपस्थित रहे।वहीं संघ के मजबूती के लिए कई सुझाव एवं विचार आया।सभी सरपंचों से अब हर माह बैठक रखने की सहमति बनी।