उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने किसानों के लिए पंजीयन अनिवार्य,किसान पोर्टल और MIDH सुरक्षा पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन
उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने किसानों के लिए पंजीयन अनिवार्य, किसान पोर्टल और MIDH सुरक्षा पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन
जशपुरनगर, 11 जुलाई 2026। उद्यानिकी विभाग ने किसानों से अपील की है कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन (NHM) सहित राज्य पोषित उद्यानिकी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए एकीकृत किसान पोर्टल एवं MIDH सुरक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है।
विभाग के अनुसार फल, सब्जी, मसाला, पुष्प एवं अन्य उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले इच्छुक किसान स्वयं अपने मोबाइल से या निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।
पंजीयन के लिए किसानों को आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक की प्रति तथा भूमि संबंधी दस्तावेज (बी-1 एवं खसरा) उपलब्ध कराने होंगे।
उद्यानिकी विभाग ने बताया कि योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने, अनुदान राशि का सीधे किसानों के बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित करने तथा समय पर लाभ दिलाने के उद्देश्य से यह पंजीयन अनिवार्य किया गया है।
विभाग ने किसानों से जल्द से जल्द पंजीयन कराने की अपील की है। पंजीयन अथवा तकनीकी सहायता से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए किसान अपने विकासखंड के उद्यानिकी अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों से संपर्क कर सकते








