एक ही परिवार के तीन सदस्यों को अज्ञात पिकप ने मारी ठोकर,प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को लिया गया अंबिकापुर
साहीडांड - नारायणपुर से बगीचा सड़क में इन दिनों गाड़ियों का लाइन लगे रहता है।साहीडांड निवासी उमेश्वर सिंह परिवार सहित करीब 5.30 बजे अपने बैल को ढूंढने स्कूटी में कजरा रमसमा तरफ गये थे।अपने बैल को ढूंढते हुए वापस आ रहे थे घर पहुँचने से कुछ ही दूरी हरिहर ढाबा के पास पीछे से आ रहे अज्ञात पिकप ने ठोकर मार दी जिससे उमेश्वर सिंह उसकी पत्नी और बच्चे सड़क में ही गिर गये।मिली जानकारी के अनुसार सभी को अंदरूनी चोंटें लगने की बात कही जा रही है।साहीडांड के उप स्वास्थ्य केंद्र मे प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर भेज दिया गया है।








