भीतघरा में भीषण जाम से थमे पहिए, SP को भी बदलना पड़ा रास्ता; अरविन्द गुप्ता ने मौके पर संभाली कमान”

भीतघरा में भीषण जाम से थमे पहिए, SP को भी बदलना पड़ा रास्ता; अरविन्द गुप्ता ने मौके पर संभाली कमान”

बतौली–चराईडांड मुख्य मार्ग पर लगा लंबा जाम, SP को भी बदलना पड़ा रास्ता

जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने मौके पर संभाला मोर्चा, घंटों की मशक्कत के बाद खुलवाया जाम

बतौली। बतौली–चराईडांड मुख्य मार्ग पर सोमवार को यातायात व्यवस्था उस समय चरमरा गई, जब सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से भारी जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस अधीक्षक (SP) को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग छोड़कर दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्वयं मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने पुलिस एवं स्थानीय लोगों त्रिलोचन यादव, भूतनाथ सिंह देव, अरशद खान, अनिमेष गुप्ता, जग प्रताप सिंह देव और देवनारायण यादव के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों से समन्वय बनाते हुए वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया गया।

जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता की सक्रियता और मौके पर मौजूद रहकर की गई पहल के बाद जाम को खुलवाया गया तथा यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ।

लंबे समय तक जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान अरविन्द गुप्ता लगातार मौके पर डटे रहे और यातायात सुचारू कराने में सहयोग करते नजर आए।