नारायणपुर में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ: सरस्वती शिशु मंदिर के नौनिहालों ने दिखाया दम, आज होगा तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला

नारायणपुर में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ: सरस्वती शिशु मंदिर के नौनिहालों ने दिखाया दम, आज होगा तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला

नारायणपुर (जशपुर): सरस्वती शिशु मंदिर नारायणपुर में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। प्रतियोगिता के पहले दो दिनों में नौनिहाल खिलाड़ियों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विद्यालय में पढ़ाई के साथ संस्कार, अनुशासन और खेल को समान महत्व देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सशक्त पहल देखने को मिली। खिलाड़ियों के उत्साह, अभिभावकों की मौजूदगी और दर्शकों की तालियों ने पूरे आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया।

आज प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांचक फाइनल मुकाबले और विजेताओं के सम्मान समारोह पर सभी की निगाहें टिकी हैं। उम्मीद है कि अंतिम दिन भी नौनिहाल अपनी प्रतिभा और जोश से यादगार प्रदर्शन करेंगे।