क्षितीज गुरमेले होंगे पत्थलगांव के नए एसडीएम, शासन ने जारी किया संशोधित आदेश
नवा रायपुर, 21 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री क्षतिज गुरमेले (भा.प्र.से. 2024 बैच) की पदस्थापना को लेकर संशोधित आदेश जारी किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब श्री गुरमेले को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पत्थलगांव, जिला-जशपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
इससे पहले 7 अगस्त 2026 को जारी विभागीय समसंख्यक आदेश के तहत श्री क्षतिज गुरमेले को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला-रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया था।
शासन ने उक्त आदेश में संशोधन करते हुए घरघोड़ा, जिला-रायगढ़ के स्थान पर पत्थलगांव, जिला-जशपुर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर उनकी पदस्थापना की है।
सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अन्वेष धृतलहरे द्वारा 21 अगस्त 2026 को जारी संशोधित आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि श्री गुरमेले की नई पदस्थापना पत्थलगांव अनुविभाग में होगी।
श्री गुरमेले के पदभार ग्रहण करने के बाद पत्थलगांव क्षेत्र में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। शासन ने आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है।





















