अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर चला स्वच्छता महाभियान, जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान,"स्वच्छ परिसर,स्वस्थ जीवन" का संदेश लेकर निकले जनप्रतिनिधि, आमजन से की स्वच्छता अपनाने की अपील
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले चला स्वच्छता महाअभियान, जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान
"स्वच्छ परिसर, स्वस्थ जीवन" का संदेश लेकर निकले जनप्रतिनिधि, आमजन से की स्वच्छता अपनाने की अपील
साहीडांड/बगीचा/14/06/2026- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर प्रसाद गुप्ता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने किया। इस दौरान स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर और परिसर की सफाई कर लोगों को यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है और योग दिवस का मूल उद्देश्य भी स्वस्थ एवं निरोग जीवन की प्रेरणा देना है।
मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि हमारा आसपास का वातावरण स्वच्छ रहेगा तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपने घरों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में भी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने कहा कि सभी शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से नियमित रूप से सफाई रखने तथा कचरा इधर-उधर न फैलाने का आग्रह किया।
वरिष्ठ नेता शंकर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि एक जागरूक नागरिक होने के नाते प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। यदि समाज का हर व्यक्ति स्वच्छता को अपनी आदत बना ले तो स्वच्छ और स्वस्थ भारत का सपना साकार हो सकता है।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। योग दिवस के पूर्व आयोजित इस विशेष अभियान ने नगर में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश देने के साथ लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक








