IDBI बैंक की CSR पहल से जशपुर के 8 सरस्वती शिशु मंदिर हुए हाईटेक, स्मार्ट क्लास का कलेक्टर ने किया शुभारंभ"

IDBI बैंक की CSR पहल से जशपुर के 8 सरस्वती शिशु मंदिर हुए हाईटेक, स्मार्ट क्लास का कलेक्टर ने किया शुभारंभ"

*IDBI बैंक की सीएसआर से जशपुर के 8 सरस्वती शिशु मंदिरों में स्मार्ट क्लास शुरू*

कलेक्टर ने किया शुभारंभ 

 

जशपुर 4 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए IDBI बैंक की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) योजना के तहत आठ सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में स्मार्ट क्लास पैनल स्थापित किए गए हैं। सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर, जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास ने स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया।

 IDBI बैंक, जशपुर शाखा ने यह पहल की है। इसके तहत जशपुर, बगीचा, दुलदुला, तपकरा, लोधमा, कुनकुरी, पत्थलगांव सहित जिले के आठ प्रमुख सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में स्मार्ट क्लास पैनल लगाए गए हैं। इनसे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण एवं रोचक शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने बैंक की सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल शिक्षा समय की आवश्यकता है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी और उन्हें आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में IDBI बैंक जशपुर के शाखा प्रबंधक ऋषिकेश महतो, रामनिवास अग्रवाल, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य संजय यादव, IDBI बैंक के राहुल गुप्ता तथा कलेक्टर कार्यालय से अभिषेक दुबे सहित विद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।