आस्था की यात्रा: जशपुर से 204 श्रद्धालु श्रीराम के धाम अयोध्या के लिए रवाना

आस्था की यात्रा: जशपुर से 204 श्रद्धालु श्रीराम के धाम अयोध्या के लिए रवाना

जशपुर से 204 श्रद्धालु प्रभु श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या रवाना 

योजना के तहत अब तक जिले के 2856 हितग्राहियों ने किया दर्शन 

जशपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है।

इसी कड़ी में 14वें चरण में जशपुर जिले के जनपद पंचायत, नगर पंचायत एवं सियानगुड़ी के कुल 204 यात्रियों को प्रभु श्री रामलला के दर्शन हेतु जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया है। 

योजनान्तर्गत अब तक 2856 यात्रियों को लाभ प्राप्त हो चुका है।

  जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत के द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर पिंकी गुप्ता और जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य और अन्य गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को आना जाना, रहना और भोजन का सम्पूर्ण खर्च छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उठाया जाता है।