“कर्मवीर सिंह के स्वागत में गूंजा जशपुर, संगठन महामंत्री के प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह”

“कर्मवीर सिंह के स्वागत में गूंजा जशपुर, संगठन महामंत्री के प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह”

जशपुर की पावन धरती पर गूंजा स्वागत का जयघोष, कर्मवीर सिंह का भव्य अभिनंदन

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) के प्रथम जशपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, सरना रिसोर्ट में हुई परिचयात्मक बैठक

जशपुर, 3 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ सीमा पर आत्मीयता और उत्साह के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। उनके आगमन को लेकर जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इसके पश्चात सरना रिसोर्ट में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी, जशपुर रियासत के राजा रणविजय सिंह जूदेव, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कृष्णा राय, श्री नरेश नंदे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भारत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पत्थलगांव विधायक एवं गुजरात प्रदेश की नवनियुक्त सह-प्रभारी श्रीमती गोमती साय, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगीराज टिकारिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवनियुक्त संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह के जशपुर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। संगठन के अनुभवी नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

जशपुर की पावन धरा पर श्री कर्मवीर सिंह का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जनसेवा ही संकल्प • राष्ट्रसेवा ही लक्ष्य ????????