नारायणपुर में स्व. गोवर्धन बंग स्मृति फुटबॉल महासंग्राम का आगाज़, रोमांचक मुकाबलों में दोकड़ा और बच्छरांव की दमदार जीत
नारायणपुर में स्व. गोवर्धन बंग स्मृति फुटबॉल महासंग्राम का आगाज़, रोमांचक मुकाबलों में दोकड़ा और बच्छरांव की दमदार जीत
नारायणपुर। स्वर्गीय गोवर्धन बंग की स्मृति में आयोजित फुटबॉल महासंग्राम का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव की मुख्य उपस्थिति में उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बना दिया।
उद्घाटन मुकाबला सन्ना तमेया और दोकड़ा के बीच खेला गया, जिसमें दोकड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मुकाबला महुवाटोली और बच्छरांव के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक बराबरी रहने के बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें बच्छरांव ने 3-1 से जीत हासिल कर अपनी दावेदारी मजबूत की।
आयोजन समिति की ओर से बालेश्वर यादव, शंकर यादव, अशलाम आजाद, संतोष यादव, रामकृत नायक, नीलाम्बर यादव, छक्कन भगत, संजय यादव, संजय भगत, बन्दे सर, भारती भगत, संतोषी बन्दे, रोशन निराला, संदीप भगत, समीम शेख, अभिषेक पुरी, विकास नाग, सागिल राइन, रघु, गणेश, पुरसोत्तम देववत, अनुपम हर्ष सहित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। पूरे मैदान में खेल प्रेमियों का उत्साह देखने लायक रहा। स्वर्गीय गोवर्धन बंग के सुपुत्र एवं जनपद सदस्य संजीव कुमार बंग ने आयोजन समिति, खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बनेगी।








