*बगीचा ब्लाक के कुटमा ग्राम मे मानिकपुरी पनिका समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाये माघी पूर्णिमा क्षेत्र भर के समाज हुए शामिल*
बगीचा/साहीडांड - बगीचा के ग्राम पंचायत कुटमा में विकास खंड स्तरीय मानिकपुरी पनिका समाज के द्वारा प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी माघी पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।महंत श्री सुन्दर दास ग्राम रौनी देवान श्री राजु दास ग्राम टिरंग जिला सरजुगा के विशेष उपस्थिति मे हुआ। चौदेश व्रतियों महिला पुरुष भी चौदेश की कत्था सुनाया गया।उक्त कार्यक्रम मे क्षेत्र भर के मानिकापुरी पनिका समाज के परिवार सहित सम्मिलित होकर माघी पूर्णिमा का आनंद लिए।क़त्था पश्चात सामाजिक रीति रिवाज से रातभर आनंदी चौका के साथ भजन कीर्तन से सामाजिक एकता और संस्कार का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का आयोजन चितरंजन दास,सुदर्शन दास सहित ग्राम के सभी सामाजिक बंधुओं का सराहनीय सहयोग रहा।








