मां दुर्गा की भक्ति में रंगेगा साहीडांड, 40 साल की परंपरा के साथ दशहरा पर भव्य आयोजन

मां दुर्गा की भक्ति में रंगेगा साहीडांड, 40 साल की परंपरा के साथ दशहरा पर भव्य आयोजन

40 साल से जारी साहीडांड की दुर्गा पूजा परंपरा, दशहरा पर भंडारे के साथ गूंजेगा स्टार नाइट आर्केस्ट्रा

साहीडांड। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति साहीडांड द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर दुर्गा पंडाल परिसर में समिति के सदस्यों एवं गांव के धर्मप्रेमी बंधुओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूजा की तैयारियों, कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

दशहरा पर 40 साल से लग रहा भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं को मिलता है प्रसाद में 

पिछले 40 वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। इस आयोजन की सबसे खास परंपरा दशहरा के दिन आयोजित होने वाला विशाल भंडारा है। दोपहर से लेकर रात करीब 10 बजे तक चलने वाले इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण प्रसाद ग्रहण करते हैं।

दशहरा की रात सजेगी रंगारंग महफिल, तुलसी राज चौहान स्टार नाइट आर्केस्ट्रा बनेगा आकर्षण

चालीस वर्षों से चली आ रही दुर्गा पूजा की परंपरा में दशहरा के दिन रात्रिकालीन रंगारंग कार्यक्रम भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के मनोरंजन के लिए तुलसी राज चौहान स्टार नाइट आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

सात्विक माहौल और नशामुक्त आयोजन पर समिति का जोर

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि समिति द्वारा दशहरा तक मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सात्विक वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा आयोजन के दौरान नशे से पूरी तरह दूर रहते हुए श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया जाएगा।

उन्होंने सभी ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, गरिमापूर्ण और उत्साहपूर्वक मनाने में सहयोग की अपील की।बैठक में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष सुरेश जैन,सूरज नायक,सचिव शशिभूषण सिंह,सांस्कृतिक प्रभारी पीडी, रावण कलाकार नेम पेंटर,फोटो ग्राफ़र कलिका दर्जी,भजन सिंगर लोकनारायण सिंह,एम सिदार,सदस्य गजेंद्र सिंह,संरक्षक शम्भू सिंह सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।