शक्ति केंद्र कुदमुरा में भाजपा की मंडल स्तरीय मासिक कामकाजी बैठक आयोजित, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर

शक्ति केंद्र कुदमुरा में भाजपा की मंडल स्तरीय मासिक कामकाजी बैठक आयोजित, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर

शक्ति केंद्र कुदमुरा में भाजपा की मंडल स्तरीय मासिक कामकाजी बैठक आयोजित, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर

मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक ने कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, मन की बात और नए मतदाता जोड़ने के अभियान को प्रभावी बनाने की अपील

साहीडाँड़ - शक्ति केंद्र कुदमुरा में मंडल स्तरीय मासिक कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में मंडल के सभी शक्ति केंद्रों के प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने शक्ति केंद्रों में नियमित मासिक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र की बैठक समय पर संपन्न कर उसकी जानकारी सरल ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए, ताकि संगठनात्मक कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और आमजन को सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा पात्र युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और बूथ स्तर पर निरंतर संपर्क से ही संभव है। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएं।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, शक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर आवश्यक चर्चा की गई।