साहीडांड धान खरीदी केंद्र में 31.60 क्विंटल धान की खरीदी से हुई बोहनी, ऑनलाइन टोकन लेकर पहुंचे किसान हिरन कुमार चौहान का जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने माला पहना कर किया स्वागत

साहीडांड धान खरीदी केंद्र में 31.60 क्विंटल धान की खरीदी से हुई बोहनी, ऑनलाइन टोकन लेकर पहुंचे किसान हिरन कुमार चौहान का जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने माला पहना कर किया स्वागत

साहीडांड धान खरीदी केंद्र में 31.60 क्विंटल धान की खरीदी से हुई बोहनी, ऑनलाइन टोकन लेकर पहुंचे किसान हिरन कुमार चौहान का हुआ स्वागत

जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने माला पहनाकर किया सम्मानित, बोले- किसानों के हितों की रक्षा करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता

992 पंजीकृत किसानों से होगी धान खरीदी, बैगा समाज के त्रिलोचन सिंह ने पूजा-अर्चना कर की निर्विघ्न खरीदी की कामना

साहीडांड - समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही साहीडांड धान खरीदी केंद्र में भी उत्साह और किसानों की चहल-पहल देखने को मिली। खरीदी केंद्र में पहले दिन 31.60 क्विंटल धान की खरीदी के साथ बोहनी हुई। बच्छरांव निवासी किसान हिरन कुमार चौहान ने ऑनलाइन टोकन के माध्यम से केंद्र पहुंचकर अपना धान बेचा। इसके साथ ही खरीदी केंद्र में इस वर्ष की धान खरीदी प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने धान बेचने पहुंचे किसान हिरन कुमार चौहान का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ऑनलाइन टोकन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे किसानों को अपनी सुविधा और निर्धारित समय के अनुसार धान बेचने का अवसर मिल रहा है।

जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। किसानों को अपनी उपज बेचने और उसके उचित मूल्य को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की घोषित व्यवस्था के अनुसार किसान एकड़ की निर्धारित सीमा से कम मात्रा में भी धान बेचते हैं, तो अंतर की राशि का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनकी मेहनत का उचित लाभ दिलाना है।

वहीं किसान हिरन कुमार चौहान ने ऑनलाइन टोकन व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था शुरू करना सराहनीय पहल है। इससे किसानों को धान बेचने के लिए पहले से टोकन प्राप्त करने और अपनी सुविधा के अनुसार खरीदी केंद्र पहुंचने में आसानी हो रही है। उन्होंने किसान हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

खरीदी केंद्र के प्रबंधक एवं लेखापाल मुकेश यादव तथा महेन्द्र राम ने जानकारी देते हुए बताया कि साहीडांड धान खरीदी केंद्र में कुल 992 किसान पंजीकृत हैं। इस केंद्र के माध्यम से सभी पंजीकृत किसान शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना धान विक्रय कर सकेंगे। खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा, व्यवस्था और सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय बैगा त्रिलोचन सिंह द्वारा विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने किसानों की खुशहाली, अच्छी पैदावार और पूरे खरीदी सीजन में शांतिपूर्ण एवं निर्विवाद रूप से धान खरीदी संपन्न होने की कामना की।

इस अवसर पर उपसरपंच शशिभूषण सिंह, वरिष्ठ किसान कमल सिंह सहित क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे। पहले किसान के धान विक्रय और सम्मान के साथ साहीडांड खरीदी केंद्र में खरीदी की शुरुआत हुई। किसानों में इस वर्ष भी समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने को लेकर उत्साह देखा गया।