बगीचा में हाथियों का कहर: 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, 16 हाथियों का दल गांव के जंगलों में डटा

बगीचा में हाथियों का कहर: 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, 16 हाथियों का दल गांव के जंगलों में डटा

बगीचा के घुघरी में हाथी के हमले में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत,16 हाथियों का दल क्षेत्र में कर रहा विचरण,

जशपुर 10 अगस्त 2026

जशपुर के बगीचा वन परिक्षेत्र के घुघरी (कदमटोली) में हाथी के हमले से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।मृतक मार्शल लकड़ा, पिता सोमा लकड़ा जंगल किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहा था। बीती रात करीब 16 हाथियों के दल ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। हाथियों ने उसकी झोपड़ी को भी तोड़ दिया। हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि हाथियों का दल फिलहाल महुआडीह के जंगल में मौजूद है।हाथियों का दल आसपास के खेतों में पहुंचकर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने की समझाइश दे रही है।